रक्षा पर संसदीय स्थायी समिति में राहुल गांधी का नाम; इन सांसदों को भी किया नामित

0 367

नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होने के कुछ दिनों बाद बुधवार को उन्हें रक्षा मामलों संबंधी संसद की स्थायी समिति का सदस्य नामित किया गया। लोकसभा बुलेटिन के अनुसार, कांग्रेस सांसद अमर सिंह को भी समिति में सदस्य बनाए गए हैं।

सुशील रिंकू ने हाल ही में जालंधर लोकसभा उपचुनाव जीता था
आम आदमी पार्टी के नवनिर्वाचित लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू को कृषि, पशुपालन और खाद्य प्रसंस्करण समिति के लिए नामित किया गया है। रिंकू ने हाल ही में जालंधर लोकसभा उपचुनाव जीता था और वह संसद के निचले सदन में आप के एकमात्र सदस्य हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के पीपी मोहम्मद फैजल को उपभोक्ता मामले, भोजन और सार्वजनिक वितरण समिति के लिए नामित किया गया है। इसी साल मार्च में अयोग्य ठहराए जाने से पहले तक राहुल गांधी रक्षा संबंधी स्थायी समिति के ही सदस्य थे।

गत 7 सात अगस्त को कर दी गई थी राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल
‘मोदी उपनाम’ को लेकर की गई टिप्पणी के संबंध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की दोषसिद्धि पर उच्चतम न्यायालय द्वारा रोक लगाए जाने के तीन दिन बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की लोकसभा सदस्यता गत सात अगस्त को बहाल कर दी गई थी। उच्चतम न्यायालय ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल करने का मार्ग प्रशस्त करते हुए, मोदी उपनाम को लेकर की गई टिप्पणी के संबंध में 2019 में उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मानहानि मामले में उनकी दोषसिद्धि पर, शुक्रवार चार अगस्त को रोक लगा दी थी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.