लद्दाख में राहुल बोले : भारत जोड़ो यात्रा का लक्ष्य BJP-RSS द्वारा फैलाई गई नफरत को खत्म करना

0 315

लेह। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लद्दाख दौरे पर है। राहुल गाँधी ने एक जनसभा को सम्भोदित करते हुए मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा -कुछ महीने पहले हम कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल चले थे, इसे ‘भारत जोड़ो यात्रा’ नाम दिया था।

हमारा लक्ष्य देश में भाजपा-आरएसएस द्वारा फैलाई गई नफरत और हिंसा के खिलाफ खड़ा होना था…यात्रा से जो संदेश निकला वह था- ‘नफरत के बाजार में हम मोहब्बत की दुकान खोलने निकले हैं’,यही आपकी भी सोच है और पिछले कुछ दिनों में मुझे खुद ये देखने को मिला।

यात्रा के समय सर्दियों में बर्फबारी के कारण मैं लद्दाख नहीं जा सका। यह मेरे दिल में था कि मैं लद्दाख में यात्रा करूं और इस बार मैंने इसे मोटरसाइकिल पर आगे बढ़ाया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.