रेल यात्री ध्यान दें!, तत्काल टिकट बुकिंग के नए नियम 15 जुलाई से होंगे लागू, जानें क्या होगा बदलाव

0 242

नई दिल्ली: ऑनलाइन तत्काल टिकट बुकिंग में हो रही धांधली पर रेलवे ने सख्त रुख अपनाया है। रेलवे ने तत्काल टिकट सिस्टम में बड़ा बदलाव करते हुए 15 जुलाई से नए नियम लागू करने का फैसला किया है। ये नियम न सिर्फ ऑनलाइन बुकिंग बल्कि रेलवे काउंटर और एजेंट से बुकिंग कराने वालों पर भी लागू होंगे।

अब जब आप रेलवे काउंटर से तत्काल टिकट बुक कराएंगे, तो आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा। इस OTP को सिस्टम में दर्ज करने के बाद ही टिकट बुक होगी।रेलवे एजेंट अब तत्काल टिकट बुकिंग विंडो खुलने के 30 मिनट बाद ही टिकट बुक कर पाएंगे। AC टिकट की बुकिंग सुबह 10:00 बजे शुरू होती है, एजेंट 10:30 बजे से ही टिकट बुक कर सकेंगे। Non-AC टिकट की बुकिंग 11:00 बजे शुरू होती है, एजेंट 11:30 बजे से ही टिकट बुक कर पाएंगे। अब IRCTC के जरिए ऑनलाइन तत्काल टिकट बुक करने के लिए आधार ऑथेंटिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है।

इन नए नियमों का मकसद तत्काल टिकट बुकिंग में चल रही गड़बड़ियों और दलालों की भूमिका को खत्म करना है। रेलवे को उम्मीद है कि OTP और आधार वेरिफिकेशन से सिस्टम पारदर्शी और सुरक्षित बनेगा। ये सभी नए नियम 15 जुलाई 2025 से लागू होंगे। यात्रियों को सलाह है कि वे टिकट बुकिंग से पहले इन नियमों को ध्यान से पढ़ें और उसी के अनुसार तैयारी करें।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.