यूपी में आज 30 शहरों में बारिश का अलर्ट:40 किमी. तक चलेंगी तेज हवाएं; 24 घंटे में मुजफ्फरनगर में सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड

0 183

यूपी में आज भी बारिश का अंदेशा बना हुआ है। कानपुर, लखनऊ में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने 30 से 40 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने को लेकर चेतावनी जारी की है। शुक्रवार को अलग-अलग शहरों में हुई बारिश के बाद यूपी में अधिकतम तापमान में 9°C तक गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में सबसे ज्यादा 18.6 मिमी. बारिश दर्ज की गई।

CSA यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डॉ. SN सुनील पांडेय के मुताबिक चक्रवात की वजह से आंधी-पानी का अलर्ट 2 मई तक खिसक गया है। तेज हवाएं, आकाशीय बिजली के साथ बारिश की आशंका बनी हुई है। पहले ये अलर्ट 30 अप्रैल तक जारी हुआ था।

शुक्रवार को आंधी-बारिश के चलते यूपी के शहरों का तापमान एक बार फिर से गिर गया है। शाहजहांपुर का तापमान 31 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ये सामान्य से 7 डिग्री कम था। इटावा का तापमान 9 डिग्री तक नीचे गिर गया। वहीं बरेली, कानपुर और अलीगढ़ का तापमान 32 डिग्री तक दर्ज किया गया। बीते शुक्रवार को मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, बिजनौर, बागपत में बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के मुताबिक, जिन शहरों में कल बारिश-आंधी का अलर्ट था। शनिवार को भी कमोबेश उन्हीं शहरों में यह अलर्ट है। इन शहरों में आगरा, मेरठ, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, संभल, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज, इटावा, औरैया, फर्रुखाबाद और कानपुर हैं।

शुक्रवार को खराब मौसम के बीच जालौन में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत हो गई। वह खराब मौसम के बीच खेत में गेहूं की कटाई कर रहा था। बिजली गिरने से दो अन्य लोग घायल भी हो गए थे। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए भी आकाशीय बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया है।

शहर अधिकतम न्यूनतम
कानपुर 32.4°C 21.6°C
लखनऊ 35.8°C 22.4°C
आगरा 35.5°C 23.8°C
बरेली 32.2°C 20.3°C
गोरखपुर 38.4°C 21.3°C
मेरठ 31.3°C 19.2°C
प्रयागराज 39.3°C 23.6°C
वाराणसी 38.0°C 22.5°C

यूपी में मौसमी बदलाव का सिलसिला 30 अप्रैल तक रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिन ज्यादा उलटफेर की संभावना है। शुक्रवार को मौसम विभाग ने एक बार फिर 30 जिलों के लिए बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कुछ इलाके ऐसे हैं, जहां ओले भी गिर सकते हैं।शुक्रवार सुबह कानपुर में आंधी के साथ बारिश हुई। दिन में अंधेरा छा गया। आगरा में देर रात तेज हवाएं चलीं। सुबह बादल छाए हैं। बारिश की आशंका है। दोपहर करीब 12 बजे लखनऊ में भी बादल छा गए। तेज हवाएं चलने लगी। उधर, जालौन में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.