सीएम योगी के साथ फिल्म ‘जेलर’ देखने लखनऊ पहुंचे रजनीकांत, राज्यपाल आनंदीबेन से भी मिलेंगे

0 392

लखनऊ : साउथ सुपरस्टार (South Superstar) रजनीकांत (Rajinikanth) इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘जेलर’ (Jailer) के सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं। एक्टर इस वक्त तीन दिनों के लिए उत्तर प्रदेश में हैं। रजनीकांत शुक्रवार की शाम को राजधानी लखनऊ पहुंचे हैं। एक्टर आज, शनिवार को राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे। जिसके बाद एक्टर सीएम योगी के साथ सिनेमाघर में अपनी फिल्म ‘जेलर’ भी देखेंगे।

जिसके बाद रजनीकांत राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन से भी मिलेंगे। ताज से निकलते वक्त रजनीकांत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वो अपनी फिल्म ‘जेलर’ के सक्सेस से काफी खुश हैं साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें लखनऊ काफी अच्छा लग रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि वो कल अयोध्या भी जाएंगे। जहां वो रामलला का दर्शन करेंगे।

बता दें कि फिल्म ‘जेलर’ 10 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। Sacnilk के अर्ली ट्रेंड के मुताबिक फिल्म ‘जेलर’ रिलीज के नौवें दिन 9 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म ‘जेलर’ ने नौ दिनों में कुल 244.85 करोड़ रुपये की कमाई की है जबकि फिल्म वर्ल्डवाइड 400 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की है। नेल्सन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘जेलर’ में रजनीकांत के साथ तमन्ना भाटिया भी नजर आ रही हैं। फिल्म में मोहन लाल और शिवा राजकुमार कैमियो रोल में हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.