वीसर्व इंफोसिस्टम्स प्रा. लि. के मुख्य परिचालन अधिकारी रमन शुक्ला को मिला विशिष्ट आईटी सम्मान

0 698

मुंबई: पत्रकारों के समग्र विकास के लिए पिछले 15 वर्षों से काम करने वाले पत्रकार विकास संघ (पीवीएस) का सम्मान समारोह मालाड पश्चिम के लिंक रोड, कांचपाड़ा स्थित होटल साई पैलेस ग्रैंड में आयोजित किया गया। भारत की अग्रणी सूचना प्रद्योगिकी सेवा प्रदाता कंपनी वीसर्व इंफोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य परिचालन अधिकारी और सहसंस्थापक रमन शुक्ला को विशिष्ट आईटी सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया है।

ज्ञात हो कि ‘पत्रकार विकास संघ’ पिछड़े डेढ़ दशक से पत्रकारों की आवाज बुलंद करने का सार्थक प्रयास कर रहा है। संघ पत्रकारों के हितों की रक्षा के साथ साथ उनके परिवारों के सुख-दुख में भी सदैव खड़ा रहता है। विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के अलावा ‘पत्रकार विकास संघ’ प्रति वर्ष मीडिया में बेहतरीन कार्य कर रहे पत्रकारों को सम्मानित भी करता है।

गौरतलब है कि वीसर्व इन्फोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड एक प्रमुख प्रौद्योगिकी समाधान प्रदाता है, जो डेटा सेंटर, क्लाउड कंप्यूटिंग, आईटीआईएसएम, और कार्यालय स्वचालन का विशेषज्ञ है, और वर्षों की मेहनत और समर्पण के साथ, वीसर्व इन्फोसिस्टम्स ने खुद को भारत के व्यवसायों के लिए एक विश्वसनीय साथी के रूप में स्थापित किया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.