दीपिका की प्रेग्नेंसी के बीच रणवीर सिंह ने डिलीट कीं शादी की तस्वीरें

0 43

मुंबई : दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इंडस्ट्री के प्यारे कपल्स में से एक हैं। फैंस इन्हें प्यार से ‘दीपवीर’ पुकारते हैं। बी-टाउन का ये कपल अपने प्यार का इजहार करने से कभी नहीं कतराता। वहीं अब ये कपल जल्द ही पेरेंट बनने वाला है। दीपिका सितंबर में एक प्यारे से बच्चे को जन्म देंगी।

बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी ने लाखों दिलों पर राज किया है। फैंस आज भी उनकी केमिस्ट्री को सुपरहिट मानते हैं। रणवीर और दीपिका कुछ ही महीने में पेरेंट्स बनने वाले हैं।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने चार साल की डेटिंग के बाद 2018 में शादी की थी। इनकी प्रेम कहानी संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला: रामलीला’ से शुरू हुई थी। दीपिका-रणवीर की जोड़ी जब भी साथ नजर आती है, फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं होता। हालांकि, इस कपल को लेकर एक ऐसी बात सामने आई है, जो उनके कुछ फैंस का दिल तोड़ सकती है।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी में सब कुछ ठीक न होने की खबर कई बार आ चुकी है। हालांकि, दोनों ने हर बार इन अफवाहों का मुंहतोड़ जवाब एक दूसरे के लिए अपना प्यार दिखा दिया है। लेकिन इस बार कुछ अलग ही खबर सामने आ रही है। फिल्मी ज्ञान की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह ने शादी की तस्वीरें डिलीट कर दी हैं।

इंस्टाग्राम खंगालने पर रणवीर सिंह के प्रोफाइल पर 2023 के पहले की ही कोई पोस्ट नजर नहीं आई, जिनमें दीपिका के साथ उनकी शादी की तस्वीरें भी शामिल हैं। यानी 2023 के पहले की सारी तस्वीरें उनके अकाउंट पर फिलहाल नहीं हैं। जबकि, दीपिका के प्रोफाइल पर शादी की तस्वीरें हैं। रणवीर की प्रोफाइल पर शादी की फोटोज न देखते हुए फैंस ने इस पोस्ट पर चुटकी ली है।

बता दें कि इसके पहले दीपिका पादुकोण के इंस्टा से फोटो डिलीट करने की खबरें तेजी से फैली थीं। हालांकि, उन्होंने फोटो डिलीट न कर, उसे कुछ समय के लिए हाइड कर दिया था। यह सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट था।

रणवीर-दीपिका वर्कफ्रंट
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को फैंस रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ में देखेंगे। कुछ दिन पहले सेट से दीपिका की बीटीएस तस्वीरें भी वायरल हुई थीं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.