किन्नर कैलाश यात्रा के लिए 20 से होगा पंजीकरण

0 316

नई दिल्ली : किन्नर कैलाश यात्रा-2023 के लिए पंजीकरण की तिथि 15 जुलाई से बढ़ाकर 20 जुलाई कर दी गई है। यह जानकारी देते हुए उपमंडलाधिकारी कल्पा डा. मेजर शशांक गुप्ता ने बताया कि जिला में गत दिनों हुई मूसलाधार बारिश के कारण पहाड़ों में ताजा बर्फबारी व प्रतिकूल मौसम के चलते इस वर्ष किन्नर-कैलाश यात्रा के लिए पंजीकरण की तिथि को बदला गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि 1 से 15 अगस्त तक निर्धारित की गई किन्नर-कैलाश यात्रा का आयोजित होना उस समय के मौसम व परिस्थितियों पर निर्भर करेगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.