‘समाधान समारोह’ विशेष लोक अदालत को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न, नोटिस तामीला और जनजागरूकता बढ़ाने के निर्देश

0 27

गौतमबुद्धनगर: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के अनुपालन में 21 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक माननीय सर्वोच्च न्यायालय में आयोजित होने वाले “समाधान समारोह” विशेष लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

नोटिस तामीला को प्रभावी बनाने पर जोर
यह बैठक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गौतमबुद्धनगर की सचिव शिवानी रावत द्वारा सम्मन सेल प्रभारी के साथ की गई। बैठक के दौरान चिन्हित वादों में पक्षकारों तक अधिक से अधिक नोटिस तामीला सुनिश्चित कराने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि लोक अदालत की प्रक्रिया को प्रभावी और सफल बनाया जा सके।

जनजागरूकता अभियान तेज करने के निर्देश
बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि “समाधान समारोह” विशेष लोक अदालत के संबंध में आमजन के बीच व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे अधिक से अधिक लोग इस प्रक्रिया से जुड़ सकें और मामलों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से हो सके।

अधिकारियों की उपस्थिति में हुई बैठक
इस अवसर पर सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गौतमबुद्धनगर शिवानी रावत के साथ प्रभारी सम्मन सेल रोहताश सिंह भी उपस्थित रहे। बैठक में लोक अदालत के सफल संचालन को लेकर विभिन्न प्रशासनिक बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.