शुभमन गिल से शादी की खबरों पर रिद्धिमा पंडित ने दी प्रतिक्रिया, कहा- मैं खुद बता दूंगी

0 354

मुंबई. टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। एक्ट्रेस का नाम भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ जोड़ा जा रहा है और कहा जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अब रिद्धिमा ने इन खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए शादी की बात पर सफाई दी है। एक्ट्रेस ने कहा- “मेरे पास जर्नलिस्ट के बहुत सारे कॉल्स आ रहे थे जिससे मेरी नींद खुली। सभी मेरी शादी को लेकर बात कर रहे थे। लेकिन मैं आपको बता दूं कि मैं कोई शादी नहीं कर रही। अगर मेरी लाइफ में ऐसा कुछ होता है तो मैं खुद ही इसे एनाउंस कर दूंगी। फिलहाल शादी वाली खबर में कोई सच्चाई नहीं है।”

बता दें रिद्धिमा बहू हमारी रजनीकांत,हैवान और द ड्रामा कंपनी जैसे कई शोज में नजर आ चुकी है। इसके अलावा एक्ट्रेस टीवी शो खतरा खतरा खतरा और बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन में भी नजर आई थीं। हालांकि इससे वह दूसरे या तीसरे हफ्ते में ही एलिमिनेट हो गई थी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.