ऋषभ पंत ने तोड़ा IPL में सबसे तेज 3000 रन बनाने का रिकॉर्ड, दिग्गजों को पछाड़ बने नंबर-1

0 48

नई दिल्‍ली : दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने शुक्रवार 12 अप्रैल की रात लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ आईपीएल 2024 (ipl 2024)के 26वें मुकाबले में 41 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी के साथ उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 3000 रन पूरे किए। वह आईपीएल के इतिहास में सबसे कम गेंदों में 3000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। जी हां, इस दौरान उन्होंने यूसुफ पठान, सुरेश रैना, सूर्यकुमार यादव और महेंद्र सिंह धोनी जैसे दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ा है। पंत की इस पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 6 विकेट से हराकर सीजन की दूसरी जीत दर्ज की।

ऋषभ पंत ने आईपीएल में 3000 रन का आंकड़ा 2028 गेंदों पर छूआ। इससे पहले यह रिकॉर्ड यूसुफ पठान के नाम था। इस पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज ने यह कारनामा 2062 गेंदों में किया था। ऋषभ पंत ने अब उनसे 34 गेंदे कम लेकर यह महारिकॉर्ड अपने नाम किया है।

आईपीएल के इतिहास में सबसे कम गेंदों में 3000 रन बनाने वाले भारतीय

2028 – ऋषभ पंत*
2062 – यूसुफ़ पठान
2130 – सूर्यकुमार
2135 – सुरेश रैना
2152 – एमएस धोनी
2203 – केएल राहुल
2225 – संजू सैमसन

ऋषभ पंत इस मुकाम तक पहुंचने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज बने हैं। आईपीएल के इतिहास में 3000 रन बनाने वाले सबसे युवा भारतीय शुभमन गिल हैं, वहीं इस लिस्ट में दूसरा नाम विराट कोहली का है।

24 साल, 215 दिन – शुभमन गिल
26 साल, 186 दिन – विराट कोहली
26 साल, 191 दिन – ऋषभ पंत
26 साल, 320 दिन – संजू सैमसन
27 साल, 161 दिन – सुरेश रैना

वहीं पारियों के हिसाब तक ऋषभ पंत आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले भारतीयों की लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर हैं। सुरेश रैना और ऋषभ पंत ने यह कारनामा 103 पारियों में किया है। वहीं इस लिस्ट के टॉप पर केएल राहुल मौजूद हैं।

आईपीएल में सबसे कम पारियों में 3000 रन बनाने वाले भारतीय

80 पारी – केएल राहुल
94 – शुभमन गिल
103 – सुरेश रैना/ऋषभ पंत
104 – अजिंक्य रहाणे
109 – रोहित शर्मा/शिखर धवन
110 – गौतम गंभीर/विराट कोहली

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.