रोहित-अभिषेक बाहर, गेल-वॉटसन ओपनर; RCB स्टार टिम डेविड ने चुनी अपनी ऑल-टाइम टी20 प्लेइंग 11, कई बड़े नाम हुए शामिल

0 24

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 के बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार ऑलराउंडर टिम डेविड ने अपनी ऑल-टाइम टी20 प्लेइंग 11 चुनकर क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा छेड़ दी है। दिलचस्प बात यह रही कि इस टीम में उन्होंने रोहित शर्मा और अभिषेक शर्मा जैसे कई मौजूदा धाकड़ बल्लेबाजों को जगह नहीं दी, जबकि केवल दो भारतीय खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

गेल और वॉटसन को दी ओपनिंग जिम्मेदारी

टिम डेविड ने अपनी सर्वश्रेष्ठ टी20 इलेवन में ओपनिंग की जिम्मेदारी वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन को सौंपी है। दोनों ही खिलाड़ी अपने विस्फोटक अंदाज के लिए जाने जाते रहे हैं। खास बात यह है कि वॉटसन ने बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी टीम को संतुलन दिया।

कोहली-एबी डिविलियर्स को मिला मध्यक्रम में स्थान

तीसरे नंबर पर टिम डेविड ने भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को शामिल किया है। वहीं चौथे नंबर पर साउथ अफ्रीका के मिस्टर 360 डिग्री एबी डिविलियर्स को जगह मिली है, जो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को तहस-नहस करने की क्षमता रखते हैं।

इसके बाद पांचवें नंबर पर वेस्टइंडीज के किरोन पोलार्ड को रखा गया है, जो अपनी पावर हिटिंग के साथ-साथ गेंदबाजी विकल्प भी प्रदान करते हैं।

धोनी को विकेटकीपर, रसेल और ब्रावो ऑलराउंडर

छठे नंबर पर एमएस धोनी को बतौर विकेटकीपर शामिल किया गया है। इसके अलावा टीम में आंद्रे रसेल और ड्वेन ब्रावो जैसे खतरनाक ऑलराउंडरों को भी जगह दी गई है, जो मैच का रुख किसी भी वक्त बदल सकते हैं।

स्पिन और पेस में भी संतुलन

स्पिन विभाग में इंग्लैंड के आदिल राशिद और वेस्टइंडीज के सुनील नरेन को शामिल किया गया है, जो गेंद के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी योगदान देने में सक्षम हैं। तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क को सौंपी गई है।

टिम डेविड की ऑल-टाइम टी20 प्लेइंग 11

क्रिस गेल, शेन वॉटसन, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, किरोन पोलार्ड, एमएस धोनी, आंद्रे रसेल, ड्वेन ब्रावो, आदिल राशिद, सुनील नरेन, मिचेल स्टार्क

IPL रिकॉर्ड में रोहित का दबदबा, जडेजा ने यूसुफ पठान को पछाड़ा

दूसरी ओर आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची में रोहित शर्मा पहले स्थान पर बने हुए हैं। वहीं रविंद्र जडेजा ने यूसुफ पठान को पीछे छोड़ते हुए अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.