बिहार : बंद पड़े सिनेमा हॉल से सड़ा-गला शव बरामद

0 306

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस ने बंद पड़े सिनेमा हॉल से एक शव बरामद किया। शव काफी पुराना बताया जा रहा है, इससे दुर्गंध आ रही है।

पुलिस के मुताबिक, हथुआ- मीरगंज रोड स्थित हीरा सिनेमा हॉल है काफी दिनों से बंद पड़ा हैं। कई दिनों से यहां से दुर्गंध निकलने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस जब यहां पहुंची तो एक शव बरामद किया गया।

हथुआ के पुलिस उपाधीक्षक अनुराग कुमार ने बताया कि बंद पड़े सिनेमा हॉल से एक शव बरामद किया गया है। शव युवक का प्रतीत हो रहा है। यह देखने से काफी पुराना प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है तथा आसपास के थानों को शव की पहचान के लिए सूचना दी गई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.