गंगा बैराज कानपुर के मार्जिनल बंधे के सुरक्षात्मक कार्यों की परियोजना हेतु 117 लाख रूपये स्वीकृत

0 744

लखनऊ: सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा गंगा बैराज कानपुर के बाये मार्जिनल बंधे के सुरक्षात्मक कार्यों की परियोजना के लिए 117 लाख रूपये (एक करोड़ सत्तरह लाख) की धनराशि स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है।

इस संबंध में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है। जारी शासनादेश में यह निर्देश दिये गये हैं कि उक्त परियोजना हेतु अवमुक्त की जा रही धनराशि के सापेक्ष कराये जाने वाले कार्यों पर सेन्टेज चार्ज एवं लेवर शेष का भुगतान तथा व्यय प्रबन्धन एवं शासकीय व्यय में मितव्ययिता के संबंध में वित्त विभाग द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों का विशेष रूप से अनुपालन किया जायेगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.