मेरठ से समाजवादी पार्टी के विधायक रफीक अंसारी गिरफ्तार, 100 वारंट पर भी पेश नहीं हुए

0 68

मेरठ : शहर के सपा विधायक रफीक अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लखनऊ से मेरठ लौटते वक्त बाराबंकी में उनकी गिरफ्तारी हुई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि शाम तक पुलिस रफीक अंसारी को लेकर मेरठ पहुंचेगी।

रफीक अंसारी कई दिनों से अंडरग्राउंड चल रहे थे। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही थी। अंसारी के खिलाफ कोर्ट से 100 NBW (गैर जमानती वारंट) जारी हुए, बावजूद इसके वह कोर्ट में पेश नहीं हुए। हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी का आदेश दिए था।

विधायक को साल 1995 के एक केस में हाईकोर्ट में पेश होना था। लेकिन, वह पेशी पर नहीं जा रहे थे। हाईकोर्ट ने विधायक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया था। 100 NBW नोटिस जारी होने के बाद भी अदालत में पेश नहीं होने वाले सपा विधायक की अरेस्टिंग के लिए पुलिस ने टीम गठित की थी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.