सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म शाकुंतलम 17 फरवरी 2023 को होगी रिलीज

0 364

दक्षिण भारतीय फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की आने वाली फिल्म शाकुंतलम 17 फरवरी 2023 को रिलीज होगी। सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म शाकुंतलम को लेकर चर्चा में है। सामंथा की इस तेलुगु फिल्म का नया पोस्टर आउट करने के साथ ही मेकर्स ने इसकी नई रिलीज डेट की घोषणा भी की है। कालिदास के नाटक ‘अभिज्ञान शाकुंतलम’ पर आधारित फिल्म शाकुंतलम पहले नवंबर में रिलीज होने वाली थी।

सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी फिल्म शाकुंतलमका नया पोस्टर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें उनके साथ देव मोहन को फीचर किया गया है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए सामंथा ने कैप्शन में लिखा, ‘एपिक लव स्टोरी को देखने के लिए तैयार हो जाइए। शाकुंतलम थिएटर्स में 17 फरवरी 2023 में रिलीज हो रही है। सामंथा रुथ प्रभु और देव मोहन स्टारर फिल्म शाकुंतलब तेलुगु के अलावा मलयालम, कन्नड़, तमिल और हिंदी में भी रिलीज किया जाएगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.