‘फलस्तीनियों के साथ खड़ा है सऊदी’, इस्राइल-हमास संघर्ष बढ़ने पर बोले क्राउन प्रिंस

0 411

रियाद : फलस्तीनी आतंकवादी समूह हमास के हमलों के बाद इस्राइल लगातार गाजा पट्टी पर हमला कर रहा है। इस बीच, सऊदी अरब ने कहा कि वह शांति लाने के लिए फलस्तीनियों के साथ खड़ा है। सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने फलस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास से कहा कि वह इस्राइल पर हमास के हमले के बाद बढ़े संघर्ष को रोकने के लिए काम कर रहे हैं।

सऊदी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने महमूद अब्बास से कहा कि खाड़ी साम्राज्य फलस्तीनी लोगों को उनके अधिकारों को दिलवाने, उनकी आशाओं और आकांक्षाओं को प्राप्त करने और न्यायपूर्ण और स्थायी शांति प्राप्त करने के लिए उनके साथ खड़ा रहेगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.