महाराष्ट्र में 12वीं तक के स्कूल होंगे 24 जनवरी से शुरू, मुख्यमंत्री ने किया एलान

महाराष्ट्र में 24 जनवरी से प्री प्राइमरी और पहली से 12 वीं तक के सभी स्कूल खुलने शुरू हो जाएंगे।

0 528

महाराष्ट्र में corona स्थिति को देखते हुए सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया था। अब 12वीं तक के स्कूल एक बार फिर खुलने जा रहे हैं। बताया गया है कि स्कूल खुलने के साथ ही सभी नियमों का पालन किया जाएगा। बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सबसे पहले होगा। सीएम उद्धव ठाकरे ने इसकी मंजूरी दी है। महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाडी ने बताया कि स्कूल खोले जाने से पहले हमने टास्क फोर्स और अभिभावक शिक्षक संघ के साथ बैठक की, वे सभी इस फैसले से सहमत थे। 24 जनवरी से प्री प्राइमरी और पहली से 12 वीं तक के सभी स्कूल खुलने शुरू हो जाएंगे।
आपको बता दे कि इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के आयुक्त को लेटर लिखकर 24 जनवरी से स्कूल खोलने के लिए रिक्वेस्ट की थी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.