इजराइल से 235 भारतीयों को लेकर आई दूसरी उड़ान

0 309

नई दिल्ली : इजराइल में भीषण युद्ध के बीच ‘ऑपरेशन अजय’ के तहत दो शिशुओं सहित 235 भारतीय नागरिकों का दूसरा जत्था शनिवार सुबह नई दिल्ली पहुंचा। हवाई अड्डे पर विदेश एवं शिक्षा राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने समूह का स्वागत किया। विदेश मंत्रालय ने एक्स पर लिखा, “नागरिकों को घर लाने के लिए ऑपरेशन अजय जारी है। 235 नागरिकों को लेकर दूसरी उड़ान नई दिल्ली पहुंची।।”

सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “इजरायल से भारतीयों का दूसरा जत्था मिला। यह जानकर खुशी हुई कि वे सुचारू समन्वय के लिए भारत सरकार की त्वरित प्रतिक्रिया ऑपरेशन अजय और भारतीय विदेश मंत्रालय की बहुत सराहना करते हैं।”

इससे पहले, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 235 भारतीय नागरिकों को ले जाने वाली उड़ान की तस्वीरें साझा की थीं, जो शुक्रवार की रात 11.02 बजे तेल अवीव से उड़ान भरी थी।हमास द्वारा यहूदी राष्ट्र पर हमले शुरू करने के बाद इजरायल में जारी हिंसा के बीच भारत ने विशेष चार्टर्ड उड़ानों से अपने नागरिकों की वापसी की सुविधा के लिए गुरुवार को ‘ऑपरेशन अजय’ शुरू किया।

212 भारतीयों को लेकर पहली उड़ान गुरुवार को इज़राइल के बेन गुरियन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुई और शुक्रवार सुबह नई दिल्ली पहुंची। इज़राइल दूतावास के आंकड़ों के अनुसार, लगभग 18 हजार भारतीय वहां रह रहे हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.