लड़के को गर्लफ्रेंड से बदतमीजी करते देख गुस्से से बौखलाए एक्टर नागा शौर्य , बीच सड़क पर किया ये काम

0 89

नई दिल्ली। साउथ सिनेमा का क्रेज आजकल फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। एक तरफ जहां बॉलीवुड स्टार्स अपने अपीरियंस की वजह से आए दिन किसी न किसी वजह से ट्रोल होते रहते हैं, तो वहीं साउथ स्टार्स कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर उनकी खूब वाह वाही होती है।

कुछ दिनों पहले ‘आरआरआर’ एक्टर राम चरण अपने लिटिल फैन से मिलने के लिए हैदराबाद के अस्पताल में गए थे और अब तेलुगु स्टार नागा शौर्य ने बीच सड़क पर कुछ ऐसा किया, जिसके बाद फैंस उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। नागा शौर्य का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर किसी यूजर ने शेयर किया है। जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में गाड़ी से उतरकर नागा शौर्य लड़के पर गुस्सा करते हुए दिख रहे है। इस वीडियो में एक कपल नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो को देखकर ये क्लियर नहीं हो रहा है कि पूरा माजरा क्या है, लेकिन इस वीडियो के कैप्शन में ये दावा किया गया है कि इस वीडियो में लड़का बीच सड़क पर लड़की से बदतमीजी कर रहा था, जिसे देखकर नागा शौर्य खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने गाड़ी से उतरकर लड़के का हाथ पकड़ा। शुरू में तो लड़का एक्टर से बहसबाजी करता दिखा, लेकिन बाद में वह लड़का एक्टर की बात समझ गया।

सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो को देखने के बाद फैंस एक्टर की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘कितना अच्छा नागरिक है। अच्छा लगा ये देखकर की एक स्टार पब्लिक में हिंसा के खिलाफ एक्शन ले रहा है।

काश बॉलीवुड के सितारे भी ऐसे ही स्टैंड लेना जानते’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बहुत समय के बाद एक अच्छा नागरिक देखा है’। अन्य यूजर ने लिखा, ‘नागा शौर्य ने बिल्कुल सही चीज की है। अब पुलिस को भी इस लड़की के ब्वॉयफ्रेंड के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए और लड़के को गिरफ्तार करना चाहिए’।

हालांकि, इस बात की कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि ये वीडियो कब का है और कितना पुराना है। वायरल वीडियो से ये भी क्लियर नहीं हो पाया है कि ये उनकी किसी फिल्म का सीन है, या फिर रियल में एक्टर ने किसी की क्लास लगाई है। जागरण.कॉम इस तरह के वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.