बिहार में वज्रपात से सात की मौत, सीएम का मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि देने का निर्देश

0 286

पटना। बिहार के विभिन्न जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से सात लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि अविलंब देने का निर्देश दिया है।

आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, रविवार शाम से सोमवार शाम तक वज्रपात की चपेट में आने से औरंगाबाद में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भागलपुर और दरभंगा में एक-एक व्यक्ति को जान गंवानी पड़ी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन घटनाओं पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। अधिकारियों को अविलंब मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए अनुग्रह राशि देने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम में वे पूरी सतर्कता बरतें। वज्रपात से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.