16 फरवरी को ओटीटी पर रिलीज होगी शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’

0 336

मुंबई: पिछले साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ ने सिनेमाघरों में खूब धमाल मचाया था। हालांकि ये फिल्म शाहरुख़ खान की पिछली रिलीज फिल्मों ‘पठान’ और ‘जवान’ के मुकाबले थोड़ी कमजोर साबित हुई। इसके बावजूद ने इसने बॉक्स ऑफिस पर करीब 500 करोड़ का कारोबार किया। शाहरुख ने चार साल के ब्रेक के बाद साल 2023 में कमबैक किया था। कमबैक के साथ ही वो तीन फिल्में ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ लेकर आए थे। अब ये फिल्म जल्द ही OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है।

‘डंकी’ की OTT रिलीज शाहरुख खान के फैन्स के लिए बेहद खास होने वाली है क्योंकि वे लंबे समय से इसकी रिलीज के बारे में पूछ रहे थे। रिपोर्ट्स की मानें तो ‘डंकी’ जियो सिनेमा पर रिलीज होगी। जियो सिनेमा ने ‘डंकी’ के ओटीटी राइट्स खरीद लिए हैं। ‘डंकी’ जियो सिनेमा पर 16 फरवरी को रिलीज होगी। ‘डंकी’ माइग्रेशन की कहानी है। ‘डंकी’ की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू, विक्की कौशल, बोमन ईरानी और अनिल ग्रोवर अहम किरदार निभाते नजर आए हैं। फिल्म को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है। पहली बार शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी ने साथ में काम किया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.