शामली पिटबुल ने किया हमला, एक बच्चा घायल दूसरे ने भागकर बचाई जान

0 313

शामली: उत्तर प्रदेश के शामली में कांधला कस्बे के मोहल्ला खैल में एक पिटबुल डॉग ने एक मासूम बच्चे पर हमला कर दिया। जबकि दूसरे बालक ने भागकर अपनी जान बचाई। घायल बालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने थाने पर तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कांधला कस्बे के मोहल्ला खैल निवासी राजन ने अपने घर पर पिटबुल डॉग पाल रखा है। मंगलवार की दोपहर को पड़ोस का ही बालक असद पुत्र इस्तखार अपने परिवार के ही आरिफ पुत्र हाशिम के साथ अपने घर के बाहर खेल रहा था।

आरोप है कि इसी बीच राजन के पिटबुल डॉग ने दोनों मासूमों पर हमला कर दिया। पिटबुल डॉग के हमले में असद पुत्र इस्तखार गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि आरिश ने भागकर अपनी जान बचाई। आस-पड़ोस के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर पिटबुल डॉग से बालक असद को छुड़ाया।

पिटबुल डॉग के हमले में बालक असद गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल बालक को कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में मासूम बालक के पिता इस्तखार ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पीड़ित की तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.