शनि देव चलेंगे उलटी चाल, ये तीन राशियां हो जाएंगी मालामाल

0 27

उज्‍जैन : शनि देव जल्द ही अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं। जून के महीने में शनि कुंभ राशि में वक्री होने जा रहे हैं। शनि ग्रह का उलटी चाल में गोचर करना कुछ राशियों के लिए बेहद ही शुभ साबित हो सकता है। दृक पंचांग के अनुसार, 15 नवंबर के के दिन शनि मार्गी (सीधी) चाल में गोचर करना शुरू करेंगे।

मेष राशि
शनि की उलटी चाल मेष राशि के जातकों के लिए लाभकारी मानी जा रही है। व्यवसायियों के लिए समय बेहद शुभ रहने वाला है। बिजनेस में प्रॉफिट होने के योग हैं। न्यू जॉब के ऑफर भी आपको मिल सकते हैं। घर-परिवार में शांति का माहौल रहेगा। फाइनेंशियल सिचुएशन भी स्टेबल रहने वाली है।

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए शनि की उलटी चाल शुभ साबित हो सकती है। जीवन में चल रही परेशानियां कम होने लगेंगी। बच्चों से जुड़ी कोई गुड न्यूज मिल सकती है। हेल्थ अच्छी रहने वाली है। वहीं, आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी।

वृश्चिक राशि
शनि की वक्री चाल से वृश्चिक राशि वालों को बंपर फायदा हो सकता है। इंकम बढ़ने के योग भी बन रहे हैं। वहीं, धन का आगमन ऐसी जगहों से होगा, जहां से आपने सोचा भी नहीं होगा। लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा। करियर की स्थिति भी अच्छी रहने वाली है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.