भ्रष्टाचार पर ईडी की कार्रवाई से बौखलाए राहुल, आरएसएस को लेकर कही यह बात

0 485

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुत गांधी ने केंद्र सरकार पर विपक्ष को संस्थाओं के माध्यम से बर्बाद करने का इल्जाम लगाया है। कांग्रेस के महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले राहुल ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष संस्थाओं के जरिए ही लड़ता है और आज उन्हें बर्बाद किया जा रहा है। ये तमाम संस्थान अभी सरकार को समर्थन दे रहे हैं। इसका कारण यह है कि सरकार ने यहां अपने लोगों को बिठा रखा है।

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि, ‘देश का कोई भी संस्थान आज स्वतंत्र नहीं है और उन पर RSS का नियंत्रण है। हम एक सियासी दल से नहीं लड़ रहे हैं, बल्कि भारत के पूरे इन्फ्रास्ट्रक्चर से लड़ रहे हैं। यदि कोई दूसरे सियासी दल को समर्थन करना चाहे, तो उसके पीछे ED लगा दी जाती है और उसे डराया धमकाया जाता है। यही कारण है कि विपक्ष के मजबूती से खड़े होने के बाद भी बहुत असर नज़र नहीं आ रहा है। कांग्रेस सांसद बोले कि अब यह समय है कि जनता ही आगे आए। ऐसा माहौल बन गया है कि खड़गे को संसद सत्र के बीच से ही ED ने पूछताछ के लिए तलब कर लिया। राहुल ने कहा कि, ‘लोकतंत्र की हत्या हो रही है। जो इस देश ने 70 साल में बनाया उसे आठ वर्षों में खत्म कर दिया गया। आज देश में लोकतंत्र नहीं है।’

नेशनल हेराल्ड मामले में जमानत पर चल रहे राहुल ने आरोप लगाते हुए कहा कि, आज चार लोगों की तानाशाही है। पूरा देश यह जानता है। हम महंगाई, बेरोजगारी, समाज में हिंसा की स्थिति का मुद्दा उठाना चाहते हैं। हमें संसद के बाहर और अंदर बोलने नहीं दिया जा रहा है। सरकार दो-तीन बड़े उद्योगपतियों के लिए ही काम कर रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.