कुरुक्षेत्र में दिल दहलाने वाली घटना, कार में आग लगने से पिता और 2 बेटियां जिंदा जली; 5 की हालत गंभीर

0 368

कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में एक परिवार के तीन सदस्यों की जलकर मौत हो गई है। घटना कुरुक्षेत्र के नेशनल हाईवे पर गांव मोहड़ी के पास हुई। सोनीपत के गांव फरमाणा से चंडीगढ़ जा रही एक अर्टिगा कार में अचानक आग लग गई।

जानकारी के मुताबिक, कार में सवार संदीप, उनकी पत्नी, दो बेटियां और अन्य रिश्तेदार चंडीगढ़ जा रहे थे। कार में आग लगने के बाद कार में सवार सभी लोग फंस गए और कार में विस्फोट हो गया। इस हादसे में संदीप, उनकी बेटी प्राची और अमानत की मौत हो गई। अन्य पांच लोगों को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है।

मृतक संदीप चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे। इस हादसे से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.