श्रेयस अय्यर को मिली अस्पताल से छुट्टी, BCCI ने जारी किया नया मेडिकल अपडेट

0 200

नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी वनडे मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। फील्डिंग करते हुए उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एलेक्स कैरी का शानदार कैच पकड़ा, लेकिन उसी दौरान वे जोर से जमीन पर गिर पड़े और उनके पेट में गंभीर चोट लग गई। जांच में पता चला कि उनकी तिल्ली में कट लग गया है, जिससे आंतरिक रक्तस्राव शुरू हो गया। इसके बाद उन्हें तुरंत सिडनी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वे कुछ दिनों तक आईसीयू में भी रहे।

अब श्रेयस अय्यर की सेहत को लेकर बीसीसीआई ने ताजा जानकारी दी है। बोर्ड ने बताया कि श्रेयस को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और उनकी रिकवरी उम्मीद से बेहतर हो रही है। बीसीसीआई ने उन डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ का आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने उनके इलाज और स्वस्थ होने में अहम योगदान दिया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.