शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में खुले, आईटी शेयरों ने दिखाई मजबूती

0 8

मुंबई: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत हल्की गिरावट के साथ हुई। सोमवार को जोरदार तेजी दर्ज करने के बाद मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में खुले। हालांकि आईटी क्षेत्र के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली, जिससे बाजार को कुछ सहारा मिला।

सेंसेक्स और निफ्टी की फ्लैट शुरुआत

बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 4.03 अंकों यानी 0.01 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 76,831.75 अंक पर खुला। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 सूचकांक 24.70 अंक यानी 0.10 प्रतिशत फिसलकर 23,971.25 अंक पर कारोबार की शुरुआत करता नजर आया। इससे पहले सोमवार को बाजार में मजबूत तेजी रही थी। सेंसेक्स 776.01 अंक चढ़कर 76,835.78 अंक पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 228.50 अंक की बढ़त के साथ 23,995.95 अंक पर पहुंच गया था।

आईटी शेयरों में खरीदारी, इन्फोसिस सबसे आगे

शुरुआती कारोबार में आईटी कंपनियों के शेयरों में सबसे अधिक मजबूती देखने को मिली। सेंसेक्स में शामिल इन्फोसिस का शेयर 1.68 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुला और यह सबसे ज्यादा चढ़ने वाला शेयर रहा। इसके अलावा टेक महिंद्रा में 1.56 प्रतिशत, टीसीएस में 1.26 प्रतिशत, सन फार्मा में 0.72 प्रतिशत, एचसीएल टेक में 0.48 प्रतिशत, इंडिगो में 0.36 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स में 0.28 प्रतिशत, एलएंडटी में 0.26 प्रतिशत, मारुति सुजुकी में 0.24 प्रतिशत, टाइटन में 0.23 प्रतिशत, भारती एयरटेल में 0.17 प्रतिशत, टाटा स्टील में 0.16 प्रतिशत, बीईएल में 0.11 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस में 0.09 प्रतिशत और बजाज फिनसर्व में 0.01 प्रतिशत की शुरुआती बढ़त दर्ज की गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर और एटरनल के शेयर बिना किसी बदलाव के खुले।

बैंकिंग और ऑटो शेयरों पर दबाव

दूसरी ओर बैंकिंग और कुछ प्रमुख कंपनियों के शेयरों में शुरुआती कमजोरी देखने को मिली। महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर 0.87 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुला और सेंसेक्स में सबसे ज्यादा फिसलने वाला शेयर रहा। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक में 0.62 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक में 0.56 प्रतिशत, पावर ग्रिड में 0.45 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट में 0.39 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक में 0.36 प्रतिशत, आईटीसी में 0.31 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 0.25 प्रतिशत, ट्रेंट में 0.11 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक में 0.08 प्रतिशत, एक्सिस बैंक में 0.04 प्रतिशत तथा एशियन पेंट्स और एनटीपीसी में 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई।

बढ़त और गिरावट वाले शेयरों का संतुलित रुख

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 15 के शेयर बढ़त के साथ खुले, जबकि 13 कंपनियों के शेयर गिरावट में रहे। दो कंपनियों के शेयर बिना किसी बदलाव के खुले। वहीं निफ्टी 50 में शामिल 24 कंपनियों के शेयर हरे निशान में, 23 कंपनियों के शेयर लाल निशान में और तीन कंपनियों के शेयर बिना किसी बदलाव के कारोबार की शुरुआत करते नजर आए।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.