उत्तराखंड: केदारनाथ यात्रा में अब तक 140 पशुओं की गई जान

0 284

देहरादून: केदारनाथ यात्रा मार्ग में अभी तक 140 पशुओं की मृत्यु हुई है। कुल 6880 पशुओं का निरीक्षण किया गया है, जिनमें 1804 पशुओं को चिकित्सा दी गई है।

पशुपालन विभाग सचिव डॉ. वीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग में हो रही पशुओं की मृत्यु पर विभाग पूरी तरह से गंभीर है। पशुपालन विभाग यात्रा मार्ग पर निरंतर स्थिति का निरीक्षण कर रहा है। विभाग की ओर से पशुओं को निरंतर चिकित्सा एवं उनके मालिकों को सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि केदारनाथ यात्रा मार्ग में अभी तक 140 पशुओं की मृत्यु हुई है। विभाग की ओर से अभी तक 6880 पशुओं का निरीक्षण किया गया है जिनमें 1804 पशुओं को चिकित्सा प्रदान की गई है। यात्रा के लिए 118 पशुओं को अयोग्य पाया गया। इसके साथ ही 91 पशु मालिकों के चालान भी किए गए हैं। 411 पशुओं को यात्रा प्रतिभाग से ब्लॉक भी किया गया और 09 एफआईआर भी दर्ज की गई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.