Sony RX10 V लॉन्च: 25x ऑप्टिकल जूम, AI ऑटोफोकस और 4K 120fps रिकॉर्डिंग के साथ आया प्रीमियम कैमरा

0 16

नई दिल्ली: सोनी ने अपनी लोकप्रिय साइबरशॉट सीरीज का नया प्रीमियम कॉम्पैक्ट कैमरा Sony RX10 V वैश्विक बाजार में लॉन्च कर दिया है। पांचवीं पीढ़ी के इस कैमरे में 25x ऑप्टिकल जूम, एआई आधारित रियल-टाइम ऑटोफोकस और 4K 120fps वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे कई उन्नत फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी का कहना है कि यह कैमरा फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी, दोनों के लिए बेहतर प्रदर्शन देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

इतनी रखी गई कीमत, भारत लॉन्च का इंतजार

यूरोपीय संघ में Sony RX10 V की कीमत 2,499 यूरो (करीब 2.72 लाख रुपये) तय की गई है। वहीं, ब्रिटेन में इसकी कीमत 2,199 पाउंड (करीब 2.81 लाख रुपये) रखी गई है। कैमरे के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल भारत में इसकी कीमत और उपलब्धता की घोषणा नहीं की है।

20.1 मेगापिक्सल सेंसर और 25x ऑप्टिकल जूम

Sony RX10 V में 20.1 मेगापिक्सल का 1.0-टाइप स्टैक्ड Exmor RS CMOS सेंसर दिया गया है, जिसे कंपनी के BIONZ XR इमेज प्रोसेसर के साथ जोड़ा गया है। कैमरे में ZEISS Vario-Sonnar T* 24-600mm लेंस मिलता है, जो 25x ऑप्टिकल जूम और f/2.4 से f/4.0 अपर्चर के साथ आता है। कंपनी के अनुसार, यह कैमरा वाइड एंगल पर 3 सेंटीमीटर और टेलीफोटो पर 72 सेंटीमीटर तक की दूरी से मैक्रो फोटोग्राफी करने में सक्षम है।

AI ऑटोफोकस से मिलेगी बेहतर ट्रैकिंग

कैमरे में इन-बिल्ट एआई प्रोसेसिंग यूनिट दी गई है, जो रियल-टाइम रिकग्निशन ऑटोफोकस को सपोर्ट करती है। इसकी मदद से इंसान, जानवर, कीट, कार, ट्रेन और विमान जैसे विषयों की पहचान कर उन्हें ट्रैक किया जा सकता है। कैमरे में 575 फेज-डिटेक्शन ऑटोफोकस पॉइंट्स दिए गए हैं और यह लगातार AF/AE ट्रैकिंग के साथ 30fps तक बर्स्ट शूटिंग की सुविधा प्रदान करता है।

4K 120fps वीडियो रिकॉर्डिंग समेत कई प्रो फीचर्स

वीडियोग्राफी के लिए Sony RX10 V में 4K रिजॉल्यूशन पर 120fps तक रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है, जिससे 5x स्लो-मोशन वीडियो भी रिकॉर्ड किए जा सकते हैं। इसके अलावा 10-बिट 4:2:2 रिकॉर्डिंग, S-Cinetone, S-Log3, एक्टिव मोड इमेज स्टेबलाइजेशन, यूजर LUT सपोर्ट, ऑटो फ्रेमिंग, टाइम-लैप्स और शॉट मार्क जैसे कई प्रोफेशनल फीचर्स भी दिए गए हैं।

डिस्प्ले और कनेक्टिविटी भी दमदार

कैमरे में 0.5 इंच का Quad-VGA OLED इलेक्ट्रॉनिक व्यूफाइंडर दिया गया है, जिसमें 3.68 मिलियन डॉट्स का रिजॉल्यूशन और 0.78x मैग्निफिकेशन मिलता है। इसके साथ 3 इंच की 1.62 मिलियन डॉट्स वाली टिल्टिंग टचस्क्रीन भी दी गई है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी, यूएसबी 3.2 Gen 2, एचडीएमआई और 3.5 मिमी हेडफोन जैक का सपोर्ट मिलता है। कैमरा वायरलेस फाइल ट्रांसफर, रिमोट शूटिंग और सॉफ्टवेयर अपडेट के लिए कंपनी के क्रिएटर्स ऐप के साथ भी काम करता है।

एक चार्ज में 630 फोटो लेने का दावा

Sony RX10 V में NP-FZ100 बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर लगभग 630 स्टिल फोटो कैप्चर कर सकती है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.