दिल्ली में तेज रफ्तार कार ने पैदल यात्रियों को टक्कर मारी, महिला की मौत, 6 घायल

0 362

नई दिल्ली । पूर्वी दिल्ली में बुधवार को कथित तौर पर लापरवाही से चलाए जा रहे एक वाहन की चपेट में आने से 22 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई, जबकि बच्चों सहित छह अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना रात करीब साढ़े नौ बजे गाजीपुर इलाके में हुई, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। अधिकारी ने बताया कि कुल सात घायलों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें पांच महिलाएं भी शामिल हैं। इनमें गाजियाबाद के हयात नगर स्थित पाता खोड़ा कॉलोनी की रहने वाली सीता देवी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

कार चालक भी घायल हो गया, उसका इलाज चल रहा है। अधिकारी ने कहा, “संदिग्ध पुलिस हिरासत में है।” उन्होंने कहा कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.