श्रीलंका ने 19 और भारतीय मछुआरों को रिहा किया

0 262

कोलंबो : श्रीलंका नौसेना ने हिरासत में लिये गए 19 भारतीय मछुआरों को मंगलवार को भारत भेज दिया। इसकी पुष्टि भारतीय उच्चायोग ने करते हुए बताया कि करीब एक सप्ताह पहले इतने ही भारतीय मछुआरों को छोड़ा गया था।

भारतीय उच्चायोग ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 19 भारतीय मछुआरों को श्रीलंका से चेन्नई भेज दिया गया है। श्रीलंका की नौसेना ने पिछले महीने के अंत में एक बयान में पुष्टि की थी कि नौसेना ने 2024 में द्वीपीय राष्ट्र के जल क्षेत्र में मछली पकड़ने के लिए 23 भारतीय नौकाओं को जब्त कर 178 भारतीय मछुआरों को पकड़ा तथा उन्हें कानूनी कार्रवाई के लिए अधिकारियों को सौंप दिया।

तीन अप्रैल को, श्रीलंका नौसेना द्वारा हिरासत में लिए गए 19 भारतीय मछुआरों को यहां अधिकारियों द्वारा रिहा किए जाने के बाद भारत वापस भेज दिया गया था। भारत के 38 मछुआरों की रिहाई ऐसे वक्त हुई है जब कच्चातीवु द्वीप को लेकर विवाद बढ़ गया है। केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा ने 1974 में इस छोटे से द्वीप को श्रीलंका को सौंपने के लिए कांग्रेस पार्टी को दोषी ठहराया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.