लापता लेडीज को पीछे छोड़ने में सफल हुई श्रीकांत, दूसरे सप्ताह में लागत बाहर

0 241

श्रीकांत’ ने अपने हफ्ते भर के कलेक्शन के मामले ‘लापता लेडीज’ को भी मात दे दी है। किरण राव की डायरेक्टोरियल फिल्म ‘लापता लेडीज’ पर्दे पर हिट रही थीं। इसने अपने बजट से कई गुना कलेक्शन किया था। 2.25 करोड़ से बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग करने वाली ‘श्रीकांत’ ने हफ्तेभर में 17 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है।

जहां रिलीज के छठे दिन राजकुमार राव की फिल्म ने 1.5 करोड़ रुपए कमाए थे, तो वहीं अब सातवें दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक ‘श्रीकांत’ ने अब तक 67 लाख रुपए बटोर लिए हैं। ‘श्रीकांत’ ने 7 दिनों के कलेक्शन में ‘लापता लेडीज’ से तिगुनी कमाई कर डाली है। जहां ‘लापता लेडीज’ ने रिलीज के 7 दिनों में कुल 6.05 करोड़ का कारोबार किया था तो वहीं राजकुमार राव की फिल्म का कुल कलेक्शन 17.12 करोड़ रुपए हो गया है। राजकुमार राव की फिल्म ‘श्रीकांत’ का बजट 40 करोड़ रुपए बताया जा रहा है. ऐसे में फिल्म अब अपने बजट की आधा कलेक्शन करने के करीब है।

तुषार हीरानंदानी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘श्रीकांत’ एक बायोपिक है. फिल्म में राजकुमार राव ने विजुअली इंपेयरड बिजनेसमैन ‘श्रीकांत’ बुल्ला का किरदार निभाया है। फिल्म में अलाया फर्नीचरवाला, ज्योतिका और शरद केल्कर भी अहम रोल में दिखाई दिए हैं। वर्कफ्रंट पर राजकुमार राव अब फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में नजर आने वाले हैं। उनकी फिल्म 31 मई, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.