शेयर बाजार ने किया नए साल का स्वागत! 2026 के पहले दिन सेंसेक्स-निफ्टी में दिखा जोश, ऑटो सेक्टर के स्टॉक्स चमके

0 1,845

नए साल 2026 की शुरुआत शेयर बाजार के लिए उत्साह भरी रही। साल के पहले ही कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार ने मजबूती के साथ आगाज किया, जिससे निवेशकों के चेहरे खिल उठे। घरेलू और वैश्विक संकेतों के बीच बाजार में खरीदारी का माहौल देखने को मिला और प्रमुख सूचकांक हरे निशान में कारोबार करते नजर आए। खास बात यह रही कि ऑटो, मेटल और बैंकिंग शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली, जिसने बाजार को मजबूती दी।

बीएसई सेंसेक्स गुरुवार को 186.17 अंकों की बढ़त के साथ 85,406.77 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं, एनएसई निफ्टी 64.95 अंक चढ़कर 26,194.55 पर पहुंच गया। बाजार की चौड़ाई भी मजबूत रही, जहां कुल 1,284 शेयरों में तेजी दर्ज की गई, जबकि 728 शेयरों में गिरावट रही और 151 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। यह आंकड़े साफ तौर पर बाजार में सकारात्मक सेंटिमेंट की ओर इशारा करते हैं।

निफ्टी 50 का हाल
निफ्टी 50 में टाटा स्टील, जियो फाइनेंशियल, एलएंडटी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और बजाज फिनसर्व जैसे दिग्गज शेयरों ने अच्छी बढ़त दर्ज की। इन शेयरों में आई खरीदारी ने सूचकांकों को ऊपर की ओर धकेला। वहीं दूसरी ओर डॉ. रेड्डीज लैब्स, बजाज फाइनेंस, टाइटन कंपनी, सिप्ला और ओएनजीसी जैसे शेयर दबाव में नजर आए और ये प्रमुख लूजर रहे।

इन स्टॉक्स में दिखी तेजी
शुरुआती कारोबार में भी बाजार में हलचल बनी रही। निफ्टी 50 में विप्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, Eternal (Zomato), श्रीराम फाइनेंस और इंटरग्लोब एविएशन (IndiGo) टॉप गेनर्स में शामिल रहे। इसके उलट आईटीसी, डॉ. रेड्डीज लैब, ओएनजीसी, सिप्ला और बजाज फाइनेंस जैसे शेयरों में बिकवाली देखने को मिली।

अन्य शेयरों का हाल
सुबह के कारोबार में एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, टाटा स्टील, हिंदाल्को इंडस्ट्रीज और कोटक महिंद्रा बैंक भी प्रमुख मूवर्स के तौर पर उभरे। मेटल और ऑटो सेक्टर के शेयरों में आई मजबूती ने निवेशकों का ध्यान खींचा, जिससे इन सेक्टर्स में खरीदारी बढ़ी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.