आतंकी यासीन मलिक के लिए सुरक्षाबलों पर फेंके पत्थर, अब थाने में कान पकड़कर माफी मांग रहे हैं कट्टरपंथी

0 513

श्रीनगर: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के एक आतंकवादी यासीन मलिक को सजा सुनाए जाने के बाद श्रीनगर में कुछ युवाओं ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया. इनमें से 10 लोगों को पुलिस अब तक गिरफ्तार कर चुकी है। कल तक पत्थर फेंकते रहे ये लोग अब थाने में कान पकड़ कर माफी मांगते नजर आ रहे हैं.

श्रीनगर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि यासीन मलिक के घर के बाहर देश विरोधी नारे लगाने और पथराव करने के आरोप में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि मलिक को दिल्ली में सजा सुनाए जाने के बाद उसके मोहल्ले मैसूमा में हिंसक प्रदर्शन हुए. हालांकि अन्य इलाकों में स्थिति शांतिपूर्ण रही। पुलिस ने बताया कि अभी कुछ और लोगों की गिरफ्तारी होनी बाकी है। श्रीनगर पुलिस ने कहा कि अन्य आरोपियों की भी पहचान की जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि आईपीसी की धाराओं और यूएपीए के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही इस हिंसा को भड़काने वाले मुख्य आरोपी के खिलाफ जन सुरक्षा कानून के तहत मामला दर्ज किया जाएगा. बता दें कि यासीन मलिक को सजा सुनाए जाने के तुरंत बाद श्रीनगर स्थित उनके घर के बाहर पथराव हो गया था. लेकिन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बदमाशों को खदेड़ दिया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.