सुल्तान इब्राहिम बने मलेशिया के राजा, 47 लाख करोड़ की प्रापर्टी और 300 लग्जरी कारों के हैं मालिक

0 306

कुआलालंपुर: मलेशिया में जोहोर राज्य के सुल्तान इब्राहिम इस्कंदर देश के नए राजा बन गए हैं। आज सुल्तान इस्कंदर का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। उन्हें अगले 5 साल के लिए राजा चुना गया है। सुल्तान इब्राहिम देश के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक हैं, उनके परिवार की संपत्ति का मूल्य कम से कम 47 लाख करोड़ रुपए है। सुल्तान इब्राहिम रियल एस्टेट, खनन, दूरसंचार और यहां तक कि ताड़ के तेल जैसे कई बिजनेस के मालिक हैं।

सुल्तान इब्राहिम की पत्नी का नाम जरीथ सोफिया है। वह शाही परिवार से नाता रखती हैं। ऑक्सफोर्ड से पढ़ीं सोफिया पेशे से लेखिका हैं। वह बच्चों के लिए कई किताबें भी लिख चुकी हैं। सुल्तान और सोफिया के पांच बेटे और एक बेटी है, जबकि सुल्तान इब्राहिम की मां इंग्लिश मूल की हैं। सुल्तान के पास 300 लग्जरी कारें हैं, जिनमें से एक उन्हें एडॉल्फ हिटलर ने तोहफे में दी थी। सुल्तान के पास गोल्ड-ब्लू रंग के बोइंग 737 समेत कई प्राइवेट जेट भी हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.