हार्ट अटैक के बाद ‘ऐसी’ हो गई थी सुनील ग्रोवर की हालत, दर्द बयां करते हुए कहा- ‘सोचा था कभी वापसी नहीं कर पाऊंगा…’

0 72

मुंबई: एक्टर और मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) अक्सर अपनी एक्टिंग और कॉमेडी से लोगों को हंसाते है। उनके कॉमेडी के काफी दीवाने है। लेकिन, वह जीतने लोगों को हंसाते है। उतना ही असल जिंदगी में सीरियस है। पिछला साल इस मशहूर कॉमेडियन के लिए कुछ खास अच्छा नहीं रहा है। पिछले साल सुनील ग्रोवर (Sunil Grover Heart Attack) को हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद उनकी चार बाईपास सर्जरी हुई।

मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में सुनील ग्रोवर का इलाज हुआ। वहीं, सर्जरी के सात दिन बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जब वह अस्पताल में भर्ती थे तब वह कोविड के चपेट में आ गए थे। हालांकि, अब उन्होंने अपनी हेल्थ के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि, पिछले साल उनकी हालत इतनी ख़राब हो गई थी कि, उन्हें लगा नहीं था कि वह कभी वापस नहीं आएंगे।

सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) ने कहा, ‘मैं पहले से ही कोविड से जूझ रहा था और फिर ये (हार्ट अटैक) हुआ। आपको इसका सामना करना होगा और जीवन में आगे बढ़ना होगा। आपका दिमाग इतने सारे अलग-अलग विचारों से घिर जाता है। वे 1-2 महीने मेरे लिए मानसिक रूप से कठिन थे, लेकिन अब मैं अंत में महसूस करता हूं कि सब कुछ ठीक है।’

45 साल के सुनील ने आगे बताया, ‘ऐसे समय में आप खुद से ही सवाल करते हैं, क्या ये कभी ठीक होगा? क्या मैं कभी दोबारा वापसी कर पाऊंगा या नहीं? लेकिन सौभाग्य से, सब कुछ ठीक हो गया। कभी-कभी आप सोचते हैं कि अगर कुछ समय बाद ऐसा होता तो क्या होता। हो सकता है, सब कुछ किसी कारण से होता हो। अब मैं पूरी तरह से ठीक हूं और अपने काम का आनंद ले रहा हूं।’

मालूम हो कि, सुनील ग्रोवर ने अस्पताल से छुट्टी मिलने के दो महीने बाद फिर से काम शुरू कर दिया था। वह बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान के साथ फिल्म जवान में नज़र आने वाले हैं। ये फिल्म इसी साल थिएटर में रिलीज होगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.