मणिपुर में ‘मानवीय’ मुद्दों को देखने के लिए सुप्रीम कोर्ट बनाएगी समिति

0 279

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि वह हिंसा प्रभावित मणिपुर में राहत, पुनर्वास आदि जैसे “मानवीय” मुद्दों को देखने के लिए तीन न्यायाधीशों की एक समिति का गठन करेगा। समिति की अध्यक्षता जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट की पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गीता मित्तल करेंगी।

बॉम्बे हाई कोर्ट की सेवानिवृत्त जज जस्टिस शालिनी जोशी और दिल्ली हाई कोर्ट की पूर्व जज जस्टिस आशा मेनन भी समिति का हिस्सा होंगी।मणिपुर हिंसा मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आईपीएस अधिकारी सीबीआई जांच की निगरानी करें।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.