पुंछ में LOC के पास दिखा संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन, BSF ने बरसाई गोलियां

0 315

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने एक संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन पर कई राउंड फायरिंग की। अधिकारियों ने बताया, मंगलवार रात करीब 11.30 बजे पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास खानेतर चौकी पर जवानों ने ड्रोन की गतिविधि देखी। जवानों ने ड्रोन पर कई राउंड फायरिंग की।

इलाके में तुरंत अलर्ट जारी किया गया। इसके बाद यह पता लगाने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया कि ड्रोन से हथियार, ड्रग आदि गिराने की योजना तो नहीं थी। अधिकारियों ने कहा, अभी तक ऐसी कोई बरामदगी नहीं हुई है। क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है।

पाकिस्तान के आईएसआई समर्थित आतंकी जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को बनाए रखने के लिए हथियार, गोला-बारूद, ड्रग और नकदी गिराने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करते हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पहले ही केंद्र शासित प्रदेश में एलओसी और अंतर्राष्ट्रीय सीमा के करीब ड्रोन के माध्यम से गिराई गई ऐसी किसी भी सामग्री की बरामदगी में मदद करने वाले किसी भी व्यक्ति को तीन लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.