अमेरिकी राष्ट्रपति का फूटा गुस्सा, बोले- ‘हमास के सामने तो अल-कायदा भी पवित्र लगता है, ये तो राक्षस हैं’

0 289

वाशिंगटन: फिलिस्तीनी (Palestinian) आतंकी संगठन हमास (Hamas) ने बीते हफ्ते इजरायल (Israel) पर जानलेवा हमला किया, जिसमें 1300 लोगों की मौत हो गई। इजरायल ने भी हमास पर जवाबी हमला किया है। भारत समेत कई राष्ट्र इजरायल के समर्थन में हैं। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन (US President Joe Biden) ने हमास को अल-कायदा से भी खूंखार और बर्बर बताया है। फिलाडेल्फिया में एक कार्यक्रम के दौरान जो बाइडन ने कहा कि ‘जितना हमें हमास के हमले के बारे में पता चल रहा है, यह उतना ही डरावना होता जा रहा है। हजार से ज्यादा मासूम लोगों की जान चली गई, जिनमें 27 अमेरिकी भी शामिल हैं।

जो बाइडन ने फिलाडेल्फिया में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ‘इन लोगों यानी हमास के सामने अल कायदा भी पवित्र लग रहा है। ये लोग राक्षस हैं। अमेरिका ने इजरायल के साथ खड़े होकर कोई गलती नहीं की है। अमेरिका इजरायल के साथ खड़ा है। सेक्रेटरी ऑफ स्टेट एंटनी ब्लिंकन हाल ही में इजरायल से लौटे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि इजरायल के पास अपनी सुरक्षा और जवाबी कार्रवाई के लिए कोई कमी ना रहे।

जो बाइडन ने कहा कि गाजा पट्टी में मानवीय संकट पर ध्यान देना भी उनकी प्राथमिकता में है। उनकी टीम मध्य पूर्व के हालात पर नजर रख रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हम ये बात जानते हैं कि अधिकतर फिलिस्तीनी हमास का समर्थन नहीं करते। उन्होंने कहा कि मैंने इजरायल पर हमले का शिकार हुए और बंधक बनाए गए अमेरिकी नागरिकों के परिजनों से बातचीत की। बाइडन ने कहा कि हम हमास द्वारा बंधक बनाए गए अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.