दिल्ली-जयपुर हाइवे से गुजरने वाली गाड़ियों का बढ़ेगा खर्चा, इस टोल प्लाजा ने रेट में किया इजाफा

0 544

नई दिल्ली: दिल्ली-जयपुर हाइवे से गुजरने वाली गाड़ियों का खर्चा बढ़ने वाला है। NHAI यानी नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इस हाइवे पर बने खेड़कीदौला टोल प्लाजा के लिए टैक्स रेट की नई रेट लिस्ट जारी की है। नई रेट लिस्ट में भारी वाहनों पर टौल टैक्स में 5 रुपये का इजाफा किया गया है। वहीं, छोटी गाड़ियों जैसे कार और जीप के लिए टोल टैक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस टोल प्लाजा से रोज करीब 60 हजार व्हीकल गुजरते हैं। इनमें से अधिकांश मानेसर से दिल्ली या गुड़गांव के बीच ट्रैवल करते हैं।

31 मार्च की आधी रात से होगा लागू
टोल टैक्स में हुई यह वृद्धि सिंगल जर्नी पर लागू होगी। बढ़ा हुआ टैक्स 31 मार्च की आधी रात से लागू हो जाएगा। ऐसे में बड़े व्हीकल्स के लिए ट्रैवल का खर्चा बढ़ जाएगा। नई रेट लिस्ट के अनुसार, निजी कार, जीप और वैन जैसी छोटी गाड़ियों को पहले की तरह 85 रुपये ही टोल टैक्स भरना होगा। लेकिन, इनके मंथली पास में 20 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। यह पास अब 950 रुपये में बनेगा। कमर्शियल कार, जीप और वैन चालकों को सिंगल जर्नी के लिए 85 रुपये ही देने होंगे। लेकिन, इनके मंथली पास 1225 की जगह 1255 रुपये में बनेंगे।

बड़े वाहनों का बढ़ेगा खर्चा
इसके अलावा, लाइट मोटर व्हीकल और मिनी बस को सिंगल जर्नी के लिए 120 की जगह 125 रुपये देने होंगे। इनका मंथली पास अब 1850 रुपये में बनेगा। उधर बस और ट्रक (2XL) को सिंगल जर्नी के लिए 255 रुपये देने होंगे। इनका मंथली पास 3770 रुपये का बनेगा। पहले यह 3675 रुपये में बनता था। इन सभी वाहनों के मंथली पास 30 दिनों या 40 ट्रिप के लिए मान्य रहेंगे। बता दें कि खेड़कीदौला टोल पर 24 घंटे वाला नियम काम नहीं करता है। आप 24 घंटे के अंदर वापस लोट भी रहे हैं, तो भी आपको फिर से टोल टैक्स देना होगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.