केरल में मानसून की पहली दस्तक : झमाझम बारिश हुई,राजस्थान में भी गर्मी से मिलेगी राहत

0 234

नई दिल्ली। देश में गर्मी के प्रकोप से थोड़ी राहत के लिए केरल में मानसून ने पहली दस्तक दे दी है। केरल के कोट्टायम जिले के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग हुए बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे चुका है और आज 30 मई को पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में पहुंचेगा।

आने वाले 48 घंटों में राजस्थान में भी गर्मी से राहत मिलने की पूरी उम्मीद है। जयपुर मौसम विज्ञान केन्द्र निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया की पिछले 24 घंटों में राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज़ की गई है। अधिकतम तापमान फतेहपुर में 48.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हीट वेव का दौर पिछले 24 घंटों में उत्तर पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में ही दर्ज़ किया गया है। अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज़ होगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.