यूपी में होगी टैक्स फ्री द केरला स्टोरी, सीएम योगी पूरे मंत्रिमंडल के साथ देख सकते हैं फिल्म

0 310

मुंबई: ‘द केरला स्टोरी’ फिल्म को लेकर जमकर राजनीति हो रही है. कुछ राज्यों में इसे बैन किया जा रहा है तो कुछ इसे टैक्स फ्री करने की मांग कर रहे हैं. इस बीच अब उत्तर प्रर्देश में भी इसे टैक्स फ्री किया जाएगा. सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद ट्वीट कर फिल्म को टैक्स फ्री करने की बात कही है. सीएम मंगलवार (9 मई) को अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ स्पेशल स्क्रीनिंग में फिल्म देख सकते हैं. इससे पहले मध्य प्रदेश में फिल्म को टैक्स फ्री किया गया था. वहीं, पश्चिम बंगाल में सीएम ममता बनर्जी ने इसे बैन कर दिया है.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट किया है कि ‘द केरला स्टोरी’ को राज्य में टैक्स फ्री किया जाएगा. ट्रेलर लॉन्च होने के बाद से ही यह फिल्म विवादों से घिर गई थी. हालांकि, तमाम विवादों के बीच कई राज्यों ने इसे टैक्स फ्री कर दिया है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार (6 मई) को द केरल स्टोरी फिल्म को राज्य में टैक्स फ्री करने का एलान किया था. तमिलनाडु में भी फिल्म की स्क्रीनिंग न करने का फैसला सिनेमाहॉल की ओर से लिया गया है.

द केरला स्टोरी केरल राज्य की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म है. जब किसी फिल्म को किसी राज्य में टैक्स फ्री किया जाता है तो इसका मतलब होता है कि संबंधित राज्य की सरकार उस फिल्म के टिकट की बिक्री पर अपने हिस्से का जीएसटी नहीं वसूलेगी.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.