प्रदेश 25 फरवरी से सक्रिय होगा नया सिस्टम, 8 राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी

0 70

नईदिल्ली: देश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रह है। मौसम की मिलीजुली स्थिति के बीच में एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। सुबह के वक्त हल्के कोहरे के बीच 22 फरवरी को तापमान में हल्की बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई है। सुबह विजिबिलिटी 50 मीटर दर्ज की गई है जबकि कोहरे की वजह से आज हवा की गति भी रिकॉर्ड की गई है। मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। पूर्वी राज्य में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। असम में छिटपुट व शहरों के बीच बिजली कड़कने और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है जबकि अरुणाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर असम के अलग-अलग भागों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। असम में बिजली कड़कने के साथ बौछार पड़ने का पूर्वानुमान जारी किया गया। अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर में भी आंधी की चेतावनी जारी की गई। पश्चिम बंगाल के अलग-अलग इलाकों में बरसात देखने को मिल सकती है जबकि उड़ीसा में भी हल्का कोहरा छाया रहेगा।

बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान

2 से 3 दिनों में तापमान में और अधिक गिरावट देखने को मिलेगी। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद उत्तर भारत के मैदानी इलाके में हल्की ठंडी हवा चलेगी। जबकि दिल्ली के बाहरी क्षेत्र में भी इसका असर देखने को मिलेगा। दरअसल पश्चिमी विक्षोभ का असर 2 दिन तक रहेगा। इसके कारण जम्मू कश्मीर, लेह लद्दाख, गिलगित, मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड सहित हिमाचल में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है।

तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी

कई राज्यों में फरवरी महीने में ही अप्रैल-मई जैसे गर्मी पड़ने लगी है। अधिकतम तापमान बढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दरअसल इसका कारण पश्चिमी विक्षोभ को माना जा रहा है। फरवरी के महीने में मजबूत पश्चिमी विक्षोभ निर्मित होते हैं। जिसके कारण अच्छी बारिश देखने को मिलती है और तापमान में भी कमी देखी जाती है लेकिन इस साल मजबूत की जगह कमजोर पश्चिमी विक्षोभ निर्मित हो रहे हैं। ऐसे में तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के बीच का अंतर भी काफी कम है। इस कारण से भी तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

उत्तर प्रदेश बिहार में एक बार फिर से गर्मी का तापमान अपनी उच्च स्तर पर पहुंच रहा है। बिहार में तकलीफ बढ़ेगी जबकि तापमान में भी भारी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। बिहार में आज तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया जो कि उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। गौतम बुद्ध नगर में मंगलवार को तापमान 29 डिग्री सेल्सियस था। वहीं गुरुवार को भी उत्तर प्रदेश में तापमान में फिलहाल कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे। 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम सुहावना बना रहेगा। बादल छाए रहने का भी पूर्वानुमान जारी किया गया है। हरियाणा में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि राजस्थान में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
चेतावनी

अरुणाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर असम में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
पूर्वोत्तर असम में अलग-अलग स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मणिपुर में अलग-अलग स्थानों पर आंधी और बिजली गिरने की संभावना है।कहीं-कहीं भारी बारिश, आंधी और ओलावृष्टि के साथ बारिश हो सकती है।
सिक्किम के कुछ हिस्सों में बारिश या हिमपात की संभावना है।
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, नागालैंड, मणिपुर, मेघालय और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में अलग-अलग वर्षा की संभावना है।
ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में छिटपुट स्थानों पर घना कोहरा संभव है।
पंजाब हरियाणा में बढ़ेगा तापमान

पश्चिमी विक्षोभ अब अपने समाप्ति की तरह है। ऐसे में पंजाब और हरियाणा में भी अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी देखी जाएगी। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी दो से तीन फीसद की बढ़ोतरी देखने को मिली है। न्यूनतम तापमान बढ़कर 14 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जबकि अधिकतम तापमान में भी वृद्धि जारी है। आसमान में बादल छाए रहेंगे हालांकि पंजाब में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। वहीं हरियाणा में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस ले सकता है। हरियाणा पंजाब से ज्यादा गर्म रहेगा।

अरुणाचल-सिक्किम सहित पूर्वी राज्यों में भारी बारिश

असम, मेघालय, मणिपुर, नगालैंड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश में आज भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी कर दिया गया ।पूरे हफ्ते भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। मौसम बिगड़ने की आशंका जताई गई है। भूस्खलन से लोगों को चेतावनी दी गई है रविवार को मौसम साफ रहेगा। अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश के बीच में पड़ने का अनुमान जताया गया है। इसके साथ ही साथ जमा करने की भी चेतावनी जारी कर दी गई है।

यूपी में टूटा 15 साल का रिकॉर्ड

फरवरी में मई-जून की गरमी और तापमान में वृद्धि के बीच उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 15 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। लखनऊ, कानपुर, फतेहपुर, अयोध्या, चित्रकूट सहित आगरा और मेरठ में तेज धूप के साथ तापमान में भी भारी बढ़ोतरी जारी है। कानपुर में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि आगरा में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

न्यूनतम तापमान में 10 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिली है। बुधवार को मौसम सामान्य रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया। प्रयागराज में सबसे तेज हवाएं चलेंगी। आसमान में बादल छाए रहेंगे। दिन के समय तेज हवा चलने से थोड़ी सर्दी बढ़ सकती है जबकि रात के समय न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी और तपिश का सिलसिला शुरू होने वाला है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.