लिंग परिवर्तन करवा युवती बने शख्स ने लगा ली फांसी, क्या थी जान देने की वजह?

0 94

मुंबई: लिंग परिवर्तन करवाकर युवती बनीं एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। 37 साल की महिला एक टेलीवीजन स्पोर्ट्स चैनल में काम करती थी। गोरेगांव के यशवंत नगर में वह अपनी एक दोस्त के साथ रहती थी। पुलिसन ने बताया कि महिला ने साल 2018 में लिंग परिवर्तन के लिए सर्जरी करवाई थी। पुलिस का कहना है कि महिला इस बात से परेशान रहती थी कि उसे कोई युवती के रूप में स्वीकार नहीं कर रहा था। इसी वजह से वह तनाव में रहती थी।

महिला के रूप में स्वीकार ना करने से तनाव
घटनास्थल से सूइसाइड नोट भी मिला है। वह कोलकाता से अपने परिवार को छोड़कर मुंबई में नौकरी करने आई थी। मुंबई आकर ही उसने लिंग परिवर्तन के लिए सर्जरी करवाई थी। पुलिस ने कहा कि महिला अपना मानसिक उपचार भी करवा रही थी। साल 2019 से ही वह अपनी दोस्त के साथ यशवंत नगर के फ्लैट में रहती थी।

हैरान रह गई दोस्त
रविवार के दिन उसकी दोस्त हेयर कट करवाने सलून गई थी। जब वह वापस लौटी तो पता चला कि दरवाजा अंदर से बंद था। उसने दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई लेकिन बार-बार कोशिश के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। बाद में उसे अपनी चाबी से दरवाजा खोला। उसने देखा कि महिला का शव पंखे से लटक रहा था। पुलिस ने कहा कि जानकारी मिलने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं ऐक्सिडेंटल डेथ का केस दर्ज किया गया है।

बता दों कि कुछ समय पहले इंदौर में भी इसी तरह का मामला सामने आया था। यहां एक युवक लिंग परिवर्तन करवाकर युवती बन गया था लेकिन इसके बाद वह डिप्रेशन में चला गया। 26 साल की उम्र में उसने खुदकुशी कर ली थी। उसने अपना नाम पलक रखा था और अपने बॉयफ्रेंड से शादी भी कर ली थी। पता चला था कि लिंग परिवर्तन के बाद उसे कई तरह की शारीरिक समस्याएं हो रही थीं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.