IIT में लड़कियों के बाथरूम में कैमरा लगाने वाला शख़्स गिरफ्तार, संस्थान से जुड़ा है आरोपी

0 276

Delhi IIT News: दिल्ली आईआईटी से एक हैरान कर देनी वाली ख़बर सामने आई है। संस्थान में 20 साल का युवक दिल्ली आईआईटी में स्वीपर का काम करता है। एक एजेंसी के जरिए ये लड़का यहां पर काम कर रहा है। उस पर आरोप है कि उसने महिला वॉशरूम में मोबाइल कैमरा छुपाकर छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाया हैं। मामले का खुलासा तब हुआ जब एक छात्रा ने इस संबंध में संस्थान के प्रबंधन से शिकायत की।

बता दें, मामले में आईआईटी दिल्ली में स्वीपर का काम करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर संस्थान के छात्राओं का अश्लील वीडियो बनाने का आरोप है। मामले का खुलासा तब हुआ जब एक छात्रा ने इस संबंध में संस्थान मैनेजमैंट से शिकायत की। पुलिस केस दर्ज होने के बाद स्वीपर को गिरफ्तार कर लिया गया।

बता दें, गिरफ्तारी के बात उसे कोर्ट में पेश किया गया जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। छात्रा की शिकायत पर 7 अक्टूबर को किशनगढ़ पुलिस थाने में स्वीपर के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 के दर्ज एफआईआर के बाद पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए स्वीपर को गिरफ्तार कर लिया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.