मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी को सिम उपलब्ध कराने वाला गिरफ्तार

0 301

दौसा। श्यालावास की सेंट्रल जेल में बंद कैदी द्वारा फोनकर मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी देने के मामले में जेल में मोबाइल सिम मुहैया कराने वाले राजेन्द्र महावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी रंजीता शर्मा ने बताया कि मोबाइल नम्बर 9610934188 से कंट्रोल रूम फोन कर मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी थी।

जेल स्टाफ ने एक मोबाइल फोन (9610934188) सजायाफ्ता बंदी निमा छिरांग तांमाग उर्फ साजन पुत्र किशोर तांमांग बौद्ध निवासी रागली थाना रंगलियट दार्जिलिंग हाल श्यामनगर जयपुर जेल में सजा काट रहा है। जिसकी तलाशी में मोबाइल फोन जब्त किया।

हाई सिक्यारिटी जेल मे मिले मोबाइल फोन की गंभीरता को लेकर चेक किया गया तो जैल परिसर मे दो एन्डरोयड फोन व आठ की पैड फोन मिले। जेल में मोबाइल सिम उपलब्ध करवाने वाले आरोपी राजेन्द्र महावर पुत्र शंभू दयाल महावर निवासी छोटी दौसा कबीर मंदिर के पास को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.