इस चार सब्जियों में छुपा है सेहत का राज, नहीं बढ़ने देंगी इतनी तरह की बीमारियां

0 98

नई दिल्ली: हमने आज तक बहुत से विटामिन के बारे में बात की है। हर किसी से कुछ ना कुछ फायदा ही होता है। लेकिन आजके पेरेंट्स अपने बच्चे को यह बात आखिर कैसे समझाएं। इतना समझाने के बाद भी आजकल के बच्चें बाहर का खाना खाए बिना खुद को रोक ही नहीं पात हैं। लेकिन जब उन्हें विटामिन के के सभी पोषण तत्व के बारे में जानकारी प्राप्त होगी तब ही वह उसे खाने की अपनी दिलचस्पी दिखाएंगे। तो हो जाइए तैयार आज हम आपको विटामिन के कुछ फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

कितने प्रकार के होते हैं विटामिन K
विटामिन के दो प्रकार के होते हैं। पहला विटामिन के-1 और दूसरा विटामिन के-2। जो हमें पेड़ पौधों मतलब कि सब्जियों और फल से प्राप्त होता है। विटामिन 2 शरीर को जानवरों से प्राप्त होता है। जैसे कि दूध, दूध से बने प्रोडक्ट्स।

शलजम
यह बात बहुत ही कम लोगों को पता है कि शलजम में विटामिन ए के साथ-साथ विटामिन के भी पाया जाता है। इतना ही नहीं इस सब्जी में विटामिन ए के साथ में विटामिन सी और फालेट की मात्रा भी पाई जाती है। इस सभी के अलावा इस सब्जी में सभी तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह एक अच्छा फाइबर का साधन भी है इसमें कैलोरी की केलव 24 मात्रा पाई जाती है।

चुकंदर
चुकंदर की सब्जी में सभी प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह देखने में लाल रंग को होता इस नाते शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने का काम करता है। चूकि यह एक बहुत अच्छा आयरन का स्त्रोत माना जाता है। इसलिए यह हमारे सेहत के लिए भी काफी आवश्यक है।

पालक
पालक में आयरन और विटामिन के भरपूर पाया जाता है। इसीलिए एनीमिया को दूर करने के लिए पालक सबसे अच्छी सब्जी मानी जाती है। इसके अलावा पालक को विटामिन ए और बीटा कैरोटीन का स्रोत माना जाता है। पालक में विटामिन के बहुत ज्यादा पाया जाता है इसलिए इसका सेवन हड्डियों के लिए भी फायदेमंद है। इसके एक कप में लगभग 1027 माइक्रोग्राम पोषक तत्वइ होते हैं।

ब्रोकली
ब्रोकली में विटामिन के के अलावा विटामिन ए और विटामिन सी का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इस सब्जी में कई तरह के फाइटोकेमिकल्स और एंटीऑक्सीनडेंट्स होते हैं। इतना ही नहीं इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और क्रोमियम का अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसे आप कच्चा और उबाल कर भी खा सकते हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.