Smart TV खरीदते समय ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, बाद में हो सकता है बड़ा नुकसान, जानिए किन बातों का रखें खास ध्यान

0 17

नई दिल्ली: भारत में स्मार्ट टीवी का बाजार पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ा है और बजट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक कई विकल्प उपलब्ध हैं। चीनी ब्रांड्स की एंट्री के बाद स्मार्ट टीवी की कीमतें भी काफी किफायती हो गई हैं। हालांकि, खरीदारी के दौरान कई उपभोक्ता जल्दबाजी में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनका नुकसान बाद में उठाना पड़ता है।

स्क्रीन साइज का सही चुनाव बेहद जरूरी

स्मार्ट टीवी खरीदते समय सबसे आम गलती स्क्रीन साइज को नजरअंदाज करना है। विशेषज्ञों के अनुसार टीवी का चयन कमरे के आकार के अनुसार होना चाहिए। छोटे कमरे में बड़ी स्क्रीन लगाने से देखने का अनुभव खराब हो सकता है, जबकि बड़े हॉल में छोटी स्क्रीन असंतुलित लगती है।

पिक्चर क्वालिटी को न करें नजरअंदाज

टीवी खरीदते समय कई लोग सिर्फ कीमत और स्क्रीन साइज पर ध्यान देते हैं और पिक्चर क्वालिटी को इग्नोर कर देते हैं। बाजार में HD, Full HD, UHD, 4K और 8K रेजोल्यूशन के साथ-साथ LED, OLED, QLED और Mini LED जैसी तकनीक वाले टीवी उपलब्ध हैं।

कम कीमत के चक्कर में कई बार उपभोक्ता बड़े स्क्रीन वाले लेकिन कम गुणवत्ता वाले टीवी चुन लेते हैं, जिससे देखने का अनुभव प्रभावित होता है।

ऑपरेटिंग सिस्टम का चुनाव भी अहम

स्मार्ट टीवी का ऑपरेटिंग सिस्टम उसके यूजर एक्सपीरियंस को काफी हद तक तय करता है। भारत में प्रमुख तौर पर Google TV (Android TV), WebOS, Tizen OS और Fire TV जैसे प्लेटफॉर्म इस्तेमाल होते हैं। कुछ नए मॉडल्स में Jio TV OS भी देखने को मिल रहा है।

LG के टीवी WebOS पर, Samsung के Tizen OS पर और अन्य ब्रांड्स आमतौर पर Android या Google TV प्लेटफॉर्म पर आधारित होते हैं। इनमें ऐप सपोर्ट और अपडेट की सुविधा भी अलग-अलग होती है, इसलिए इसे नजरअंदाज करना नुकसानदेह हो सकता है।

कनेक्टिविटी फीचर्स की अनदेखी न करें

स्मार्ट टीवी की असली उपयोगिता उसकी कनेक्टिविटी पर निर्भर करती है। वाई-फाई, ब्लूटूथ, HDMI, USB, LAN और ऑप्टिकल पोर्ट्स जैसे विकल्प जरूरी होते हैं। इन फीचर्स की कमी भविष्य में डिवाइस के उपयोग को सीमित कर सकती है।

साउंड सिस्टम भी उतना ही जरूरी

अच्छी पिक्चर क्वालिटी और बेहतर ऑपरेटिंग सिस्टम के बावजूद अगर टीवी का साउंड कमजोर हो तो पूरा एंटरटेनमेंट अनुभव प्रभावित हो जाता है। इसलिए खरीदारी के समय ऑडियो क्वालिटी पर भी विशेष ध्यान देना जरूरी है।

विशेषज्ञों के अनुसार स्मार्ट टीवी खरीदते समय सिर्फ कीमत नहीं, बल्कि फीचर्स और उपयोगिता का सही संतुलन देखना चाहिए, ताकि बाद में किसी तरह का पछतावा न हो।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.