अम‍ित शाह, राजनाथ सिंह, शिवराज-खट्टर समेत इन दिग्गजों ने ली मंत्री पद की शपथ

0 418

नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। वे नेहरू के बाद ऐसा करने वाले दूसरे पीएम बन गए हैं. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंंह चौहान ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ले ली है. शिवराज सिंंह ने लोकसभा चुनाव में विदिशा सीट से रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की थी. वह अब तक 4 बार मध्यप्रदेश के सीएम रह चुके हैं. न‍ित‍िन गडकरी ने कैब‍िनेट मंत्री पद की शपथ ले ली है. वह नागपुर से सांसद हैं. गडकरी 1995 में पहली बार मंत्री बने थे. मनोहर लाल खट्टर ने कैब‍िनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है. वह दो बार हर‍ियाणा के सीएम रह चुके हैं. इस बार वह करनाल लोकसभा सीट से जीतकर आए हैं. एस जयशंकर ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है. वह गुजरात से राज्यसभा सांसद हैं. पिछली सरकार में जयशंकर ने विदेश मंत्रालय संभाला था.

अम‍ित शाह ने ली कैब‍िनेट मंत्री पद की शपथ. शाह गांधीनगर से लगातार दूसरी बार सांसद बने हैं. राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने मोदी को पीएम पद की शपथ दिलाई. उनके बाद राजनाथ सिंंह ने शपथ ली. कयास हैं कि मोदी के साथ करीब 63 मंत्री शपथ ले सकते हैं. राष्ट्रपति भवन में 7 देशों के लीडर्स के अलावा देश के फिल्म स्टार भी इस समारोह में पहुंचे. इनमें अक्षय कुमार, शाहरुख खान, विक्रांत मेसी और राजकुमार हिरानी शामिल हैं। रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी दिखे.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.